रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के नवांशहर में पुलिस की गैंगस्टर से मुठभेड़ हुई है। जिसमें गोली लगने से गैंगस्टर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी गैंगस्टर करनजीत सिंह उर्फ जस्सा जालंधर का रहने वाला है।
बंगा के DSP हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस हथियार बरामद करने के लिए गैंगस्टर को बंगा-फगवाड़ा के मेन रोड पर ले गई थी। मौके देखकर गैंगस्टर ने पुलिस पर 3 गोलियां चलाईं। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिनमें से एक गोली गैंगस्टर के पैर पर लगी। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक वह सोनू खत्री गैंग के इशारे पर कत्ल और फिरौती की वारदातें करता था।
Advertisement


