रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच फायरिंग हुई। गैंगस्टर ने पुलिस को देख टीम पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी कारवाई करते हुए गैंगस्टर को गोली मार कर काबू कर लिया।
यह एनकाउंटर जालंधर के गोराया इलाके में हुआ। जानकारी अनुसार पुलिस ने गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह गोपी को पकड़ने के लिए ट्रेप लगा रखा था। गोली के खिलाफ नशा तस्करी और लड़ाई झगड़े के आधा दर्जन के करीब केस दर्ज है। जैसे ही पुलिस ने गोपी को देख उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गोली मार कर काबू कर लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने गोली से 32 बोर का पिस्तौल बरामद किया है।
Advertisement


