रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में तल्हन रोड पर पुलिस और गैंगस्टर के बीच फायरिंग हो गई। ऑल्टो सवार गैंगस्टर ने पुलिस को देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी हमला किया।

एक गोली गैंगस्टर के पेट में लगी जिसके बाद वह बेसुध होकर गिर गया और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि आरोपी अमृतसर में हुए एक मर्डर केस में पुलिस को वांटेड था। आरोपी उस केस में मेन शूटर था।
Advertisement


