रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ नेशनल हाईवे के लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा मौके के लिए अभी रवाना हुए हैं। साथ ही सीनियर अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के आदेश दे दिए हैं। मुठभेड़ में दो आतंकी घायल हुए हैं। मौके से दो हैंड ग्रेनेड, चार पिस्टल और 50 गोलियां मिली है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक दिन पहले कुछ आतंकियों को हेंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद इन आतंकियों का पता लगा था। यह टेरर मॉड्यूल पाकिस्तान के आईएसआई की स्पोर्ट से चल रहा था। आरोपी बड़े हमले की तैयारी में थे।
Advertisement


