रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में सीआईए स्टाफ और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शूटर्स में मुठभेड़ हुई है। बुलंदपुर में हुए एनकाउंटर दौरान शूटर्स और सीआईए स्टाफ की तरफ से 15 से भी ज्यादा गोलियां चली। दोनों शूटर्स को सीआईए स्टाफ ने गोलियां मार कर काबू कर लिया और उन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया।
एनकाउंटर की सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर समेत अन्य उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करते थे और उसी के कहने पर जो टारगेट मिलता था उस पर फायरिंग कर देते थे।
Advertisement


