जालंधर पुलिस ने गोल्डी बराड़ के शूटर्स का एनकाउंटर करके दोनों को काबू कर लिया। इस दौरान शूटर्स और पुलिस टीम में भारी गोलाबारी भी हुई। दो शूटर्स में एक को गोली मार काबू किया जबकि दूसरा भागने के चक्कर में घायल हो गया।
जानकारी अनुसार गोल्डी बराड़ के नाम से मनीष बख्शी उर्फ मन्नू पुत्र अश्वनी कुमार निवासी नकोदर शहर जो बख्शी ट्रैवल कंपनी और बी.बी. स्कूल ऑफ आईईएलटीएस के मालिक हैं से फरौती की मांग की थी। उन्हें विदेशी मोबाइल नंबरों से धमकी भरे कॉल भी आए जिसमें कॉल करने वालों ने खुद को गोल्डी बराड़ और रोहित गोधरा गिरोह का सदस्य बताया और 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। पैसे न देने पर उनके दफ्तर में अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां भी चलाई थी जिसके बाद नकोदर पुलिस ने अज्ञात शूटर्स खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। उधर बुधवार को डीएसपी ओंकार सिंह बराड और डीएसपी इंद्रजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में नकोदर पुलिस और सीआईए स्टाफ रूरल के इंचार्ज पुष्प बाली को कुछ इनपुट मिले जिसके बाद पुलिस ने नकोदर शाहकोट रोड पर नाका-बंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। वहीं सेल्फ डिफेंस में जब पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करके एक बदमाश को गोली मार कर काबू कर लिया जबकि दूसरा भागने की कोशिश में चोटिल हो गया। गोली लगने से घायल आरोपी की पहचान अंकित कुमार उर्फ अंकित हुई है जबकि हरिंदर गुप्ता उर्फ हरिंदर के पैर में फ्रैक्चर की चोट आई है। पूछताछ में पता लगा कि उक्त आरोपियों ने ही मनीष बख्शी के दफ्तर फायरिंग की थी। दोनों को अब इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।


