रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी को मार गिराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा हैरी टारगेट किलिंग की साजिश रच रहा है और उसके पास अवैध हथियार हैं।
अमृतसर लिंक रोड पर नाका लगाने के दौरान हैरी और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कारवाई करते हुए फायरिंग की तो गोली लगने से हैरी की मौत हो गई। उसका साथी सन्नी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक बरामद करके आरोपी के गैंग के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement


