रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोट छापने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक जेएंडके, दूसरा दिल्ली और तीसरा हरियाणा का रहने वाला है। ये प्रिंटर में ₹100 और ₹500 के नकली नोट छापते और फिर उन्हें आगे सप्लाई कर देते थे।
नकली नोट छापने का तरीका सोशल मीडिया से सीखा। पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ और फिर चंडीगढ़ में नकली नोट खपाने की कोशिश हुई। मगर, किसी तरह चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच को भनक लग गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनसे 2 लाख के नकली नोट भी मिले। यह भी पता चला कि वह अब तक एक करोड़ से ज्यादा के नोट छाप चुके हैं। हालांकि 2 दिन पहले गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लेकर पुलिस उनके पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है, इस वजह से अभी पूरे मामले का खुलासा नहीं किया गया है।
Advertisement


