रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अदाकार अक्षय कुमार की स्पेशल 26 फिल्म की तरह जालंधर के बस्ती इलाके में पुलिस की फर्जी रेड की। हालांकि रेड करने वाले में पंजाब पुलिस का असली मुलाजिम भी वर्दी पहन कर रेड के लिए पहुंचा था जिन्होंने खुद को सीआईए स्टाफ की टीम बता कर जुआ लूट लिया। हालांकि बाद में पता लगा कि उक्त मुलाजिम एक आईएएस अधिकारी का गनमैन है।
जानकारी अनुसार बस्तियात इलाके में घुले की चक्की के पास चल रहे हुए के अड्डे पर आधा दर्जन के करीब युवकों ने CIA स्टाफ की टीम बन कर रेड कर दी। उस समय दस के करीब लोग जुआ खेल रहे थे। जैसे ही रेड हुई तो वर्दी में आए आईएएस अधिकारी के गनमैन और दो अन्य सदी वर्दी में युवकों के हाथों में पिस्टल देख कर भगदड़ मच गई। करीब पांच लोगों को काबू कर लिया गया। उन्हें कहा गया कि उन्हें सीआईए स्टाफ ले जाया जाएगा। आई 20 में आई फर्जी रेड टीम ने गाड़ी में बैठ कर उन्हें छोड़ने के लिए सेटिंग कर ली और करीब तीन लाख रुपए जुए की राशि समेत तीन जुआरियों के महंगे मोबाइल लेकर चले गए। अगली सुबह मामला थाना थाना भार्गव कैंप पहुंचा तो इस मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस जांच में पता लगा कि जुआ लूटने वालों में असली पुलिस कर्मी भी है जो पहले भी इस तरह की वारदातें कर चुका है। उक्त मुलाजिम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें करतार नगर का युवक भी शामिल है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें फर्जी पुलिस टीम जुआरियों को ले जाती दिख रही है। जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे किए जाएंगे।


