रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में सात लुटेरों ने एक परिवार को बंधक बना कर डकैती कर ली।
घटना अलावलपुर क्षेत्र में पड़ते ब्यास गांव की है। लुटेरों ने पहले घर के दरवाजे को जोर जोर से खटखटाया। परिवार समझा कोई पशु खुल गया है। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो सात बदमाशों ने पूरे परिवार को तेजधार हथियारों से बंधक बना लिया और घर से एक लाख रुपए और दस तोले सोना लूट कर फरार हो गए। थाना आदमपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement


