रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शम्भू बॉर्डर पर आज आंदोलन पर बैठे किसानों में से 55 साल के किसान रेशम सिंह ने खुदकुशी कर ली है। तरनतारन के रहने वाले रेशम सिंह ने सल्फास निगल कर खुदकुशी की।
इससे पहले एक और किसान ने सल्फास निगल कर खुदकुशी कर ली थी। वहीं खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठा एक किसान गीजर फटने से झुलस गया। किसानों ने नहाने के लिए गीजर भी लगा रखे थे जिसमें से एक में ब्लास्ट हो गया।
Advertisement




