रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के जमशेर खास में लग रहे बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट को लेकर चल रहा विरोध तेज हो गया है। इसे लेकर सोमवार को किसान यूनिययन सिद्धूपुर के लोग अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर धरना लगाने पहुंचे। धरना देने से पहले ही पुलिस ने उनको रोक दिया।
इसके बाद किसानों ने सोफी पिंड में रोड पर धरना लगा दिया। इससे गांवों को जाने वाला ट्रैफिक बाधित हो गया और जाम लग गया। किसान यूनियन के नेताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि प्लांट को आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए स्थानीय लोगों, किसानों और नेताओं का कहना है कि यह प्लांट आबादी वाले क्षेत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। किसान यूनियन सिद्धपुर ने इसके गेट को लेकर भी सवाल उठाया है।किसान नेताओं का कहना है कि प्लांट के दो गेट लगाए जा रहे हैं। एक गेट मंडी की तरफ बनाया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है। इस गेट का काम रुकना चाहिए नहीं तो मंडी ही खत्म हो जाएगी। इस प्लांट से होने वाले प्रदूषण को को लेकर भी किसानों ने आपत्ति जाहिर की है।
प्लांट के विरोध में किसान यूनियन सिद्धू ने पहले 1 जनवरी को अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने की कॉल दी थी, लेकिन संत रविदास जयंती और पीएम के दौरे के चलते वापस ले लिया था।


