रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): संयुक्त किसान मोर्चा आज से चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में अनिश्चितकालीन धरना लगाएगा। किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर मोहाली से चंडीगढ़ में घुसने का ऐलान किया है। किसान एमएसपी की गारंटी के कानून समेत 13 मांगों को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन से धरने की परमिशन नहीं मिली है।
इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से सटे सारे बॉर्डर सील कर दिए हैं। यहां तक कि किसान चंडीगढ़ में न घुसें, इसके लिए पुलिस बाइक कार सवारों के भी आईडी प्रूफ चेक कर रही है।मोहाली में रोपड़ जिले से आए 100 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनकी 15 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कब्जे में ली हैं। किसानों ने अपने ट्रैक्टर की नंबर प्लेट पर रंग किया हुआ है, ताकि सीसीटीवी कैमरों से उनकी पहचान न हो पाए। वहीं तीन युवकों को तेजधार हथियारों समेत काबू किया गया है।
व


हीं भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने आंदोलनकारी किसानों से अपील की कि पुलिस जहां रोके, वहीं सड़क किनारे खाली जगह पर बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क जाम करने का आरोप लगा पंजाब पुलिस पर किसानों को बदनाम करने की साजिश रच रही है।




