रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के गांव मिड्डा में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी ही 18 साल वेटलिफ्टर बेटी की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इसकी सूचना मिलते ही थाना कबरवाला पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मृतका के मां से मामले की जानकारी ली। पता चला कि व्यक्ति ने बेटी पर कस्सी पर तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बेटी की सांसें थमने की पुष्टि होने के बाद ही वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मां के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मां के मुताबिक, बेटी आगे पढ़ना और खेलना चाहती थी, लेकिन उसका पिता इसके हक में नहीं था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था।


