रोजाना मेल (वरुण): पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी
के सरपंच की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। वह एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगते ही सरपंच बुरी तरह से घायल हो गए। यह देख उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस पैलेस में पहुंची। पूरे पैलेस को घेरकर जांच की जा रही है। शादी समारोह में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि सरपंच की रेकी की जा रही थी। वह तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


