रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना जिले में शनिवार को दिनदहाड़े मुल्लापुर नजदीक बद्दोवाल के इलाके में लग्जरी कारों के शोरुम पर फायरिंग की गई। बाइक से आए दो बदमाशों ने रॉयल लीमोज नाम के शोरुम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। कुछ गोलियां कारों के फ्रंट शीशे पर
भी लगी है, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा है।
गोलियां चलाने के बाद बदमाश शोरुम के बाहर गैंगस्टर पवन शौकीन और मोहब्बत रंधावा के नाम की पर्चियां फेंक कर गए है। घटना की सूचना मिलते ही मुल्लांपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में ये मामला रंगदारी का लग रहा है। बद्दोवाल के इलाके में जिस रॉयल लीमोज शोरूम पर फायरिंग की गई है, उसके मालिक परमिंदर और तलविंदर है। यहां मर्सिडीज और रेंज रेवर जैसी गाड़ियों की खड़ी हुई है। मर्सिडीज और रेंज रोवर दोनों ही लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमतें काफी ज्यादा होती हैं। मॉडल और फीचर्स के आधार पर ₹80 लाख से शुरू होकर ₹4 करोड़ या उससे भी अधिक तक जाती हैं। बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े दस बजे की गई फायरिंग : शोरूम के कर्मचारियों सतनाम, निर्मल, गुरप्रीत के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे हम तीनों ऑफिस में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों ने शोरूम परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए गोलियां बरसाईं। सात से आठ राउंड फायरिंग की गई, जो कई कारों में जाकर लगी। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए।


