रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के देहात इलाके में ट्रेक्टर चला कर वीडियो बनाने वाली 19 साल की युवती के साथ उसी के मंगेतर ने घटिया हरकत कर दी। मंगेतर ने शादी के कुछ दिन पहले युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाएं देकर उसके साथ रेप किया और बाद में वीडियो बना कर वायरल भी कर दी।
इस घटना के बाद लड़की का पूरा परिवार सदमे में है। युवक की अपनी मंगेतर से हुई बात की चैटिंग भी वायरल हुई है जिसमें वह घर के बाहर आने और सेक्स करने की बात कर रहा। मना करने पर आरोपी ने युवती के घर बाहर आकर गोलियां चलाने की धमकी भी दी। उधर यह भी चर्चा है कि आरोपी युवक ने अपने दोस्त को भी नशे की हालत में पड़ी मंगेतर से जबरदस्ती करवाई। उधर वीडियो वायरल होने के बाद जालंधर रूरल पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामला महिला आयोग तक भी पहुंच गया है।
Advertisement


