रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सन्नी देओल और रणदीप हुड्डा की जाट फिल्म के एक विवादित सीन के कारण ईसाई समाज के विरोध के बाद जालंधर पुलिस ने सन्नी देओल और रणदीप हुड्डा के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर में कुल पांच लोगों को नामजद किया है जिसमें विनीत सिंह, डायरेक्टर गोपीचंद और प्रोड्यूसर नवीन शामिल है।
केस दर्ज होने के बाद जाट मूवी में से विवादित सीन को हटा दिया गया है। आरोप है कि फिल्म में यीशु मसीह का मजाक बनाया गया ही जबकि चर्च अनादर गुंडागर्दी के सीन दिखाए गए हैं। केस दर्ज करवाने से पहले ईसाई समाज के लोग सीपी जालंधर से भी मिल चुके है।
Advertisement


