रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आप नेता एवं पूर्व पार्षद रोशन सहगल, उनकी मां नगीना सहगल समेत चार लोगों पर जालंधर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। बीते साल रोहन सहगल के घर उनकी बीस साल की नौकरानी की लाश लटकती मिली थी। हालांकि मृतका के परिजनों ने तब भी जालंधर पुलिस को इसे खुदकुशी न होकर हत्या करने के आरोप लगाए थे लेकिन जालंधर पुलिस ने इन आरोपों को इग्नोर किया था ।
जालंधर से इंसाफ न मिलने पर मृतका के परिजनों ने यूपी जाकर कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार काफी समय बीत जाने के बाद अदालत के आदेशों पर यूपी पुलिस ने जीरो नंबर हत्या की एफआईआर दर्ज करके जालंधर ट्रांसफर की जिसके बाद थाना सात में रोहन सहगल, उनकी मां नगीना सहगल, मृतका की बुआ कृष्ण वर्मा और शिव नाम के व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे पहले भी रोहन सहगल कई बार सुर्खियों ने रहे है।


