रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के काला सिंघिया रोड पर रिहायशी इलाके में अवैध ढंग से चल रही चप्पलें बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धार लिया जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। फैक्ट्री में कई कर्मचारी फंसे होने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि इलाके के लोगों ने इस फैक्ट्री को बंद करवाने के लिए शिकायतें भी की लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई जिसके चलते अब आग लग जाने से लोग दहशत में है। लोगों ने अपने घरों से सिलेंडर निकाल बाहर रखने शुरू कर दिए है। करीब तीन दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची चुकी है। दमकल के कर्मी फैक्ट्री में जाकर कर्मचारियों को निकालने के प्रयास कर रहे हैं। यह आग गीता नगर के साथ सटे ईश्वर नगर में लगी है। फिलहाल आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Advertisement




