रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर रोड गद्दा फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई।
घटना कपूरथला की है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण है कि करीब 20 किलोमीटर दूर जालंधर से भी काले धुएं का गुबार साफ दिख रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।। फायर ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 10 लोगों की टीम 2 घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। इसी सूचना मिलने के बाद डीएसपी दीपकरण सिंह भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।
Advertisement


