रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के ताजपुर रोड पर भोला कॉलोनी में गिल फार्म में दो पक्ष आमने सामने हो गए। कुछ बहस के बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई और 15 रौंद गोलियां चला दी गई।
सारा विवाद जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लुधियाना पुलिस ने गोलियों के खोल कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और केस दर्ज किया जा रहा है।
Advertisement




