रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या को 24 घंटे भी नहीं बीते की वेस्ट हल्के में अब फायरिंग का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि पड़ोसियों में कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी को गोली मार दी और वह बेसुध होकर गिर गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि कोई फायरिंग नहीं। दूसरे पक्ष के युवक भी सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने गए हैं।
Advertisement


