रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित बल अस्पताल के बाहर देर रात एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। मामला पुरानी रंजिश का है। इस फायरिंग में सौरव निवासी शिव नगर सोढ़ल बुरी तरह से घायल हुआ है जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
सौरव देर रात अपने दोस्तों का पता लेने बल अस्पताल गया था। इसी दौरान जब वह अस्पताल के बाहर पहुंचा तो अनमोल नाम के युवक ने सौरव पर फायरिंग कर दी। एक गोली सौरव के पेट में लगी है। गोली मार कर आरोपी युवक पिस्टल समेत मौके से भाग गया। थाना एक की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement


