रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में गैंगवार का मामला सामने आया है। फोन पर मामूली बहस के बाद एक पक्ष ने नीला महल आकर करीब आधा दर्जन गोलियां चला दी।
आरोप बूटा मंडी के नाहर और रोहन कल्याण पर लगे है। जानकारी अनुसार धोबी मोहल्ला के युवक की इन युवकों की फोन पर बहस हुई थी जिसके बाद उसने उन्हें नीला महल इलाके में आने का ललकारा मारा। जैसे ही वह नीला महल में लाहौरियां के घर के पास पहुंचे तो नाहर और रोहन ने वहां करीब आधा दर्जन गोलियां चलाई और फरार हो गए। गोलियां चलने की सूचना मिलने के बाद थाना दो और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement


