रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बलदेव नगर में आर्म्स एक्ट के केस में वांटेड आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए स्टाफ की टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। हैड कांस्टेबल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। थाना रामामंडी में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरविंदर सिंह, बलकार सिंह अपनी टीम के साथ बलदेव नगर में रेड करने गई थी। आरोपी थाना भार्गव कैंप में दर्ज आर्म्स एक्ट के केस में वांटेड थे। जैसे आरोपियों ने पुलिस टीम देखी तो उन्हें घेर लिया। एक मुलाजिम की टांग पर रॉड मारी। बैकअप आने से पहले आरोपी गोलियां चलाते हुए भाग गए। 9 आरोपियों की पहचान कर ली गई है जबकि कुछ अज्ञात हमलावरों को भी नामजद कर लिया गया है।
Advertisement




