रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल पर देर रात फायरिंग हो गई। गोलीबारी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। दरअसल, XUV कार में सवार कुछ लोग VIP लाइन से जाने की जिद कर रहे थे।
कार सवार खुद को किसी विभाग का चेयरमैन बता रहा था। टोल कर्मी ने जब कार सवार लोगों से ID कार्ड मांगा तो गुस्से में आकर उन्होंने टोल कर्मियों पर गोलियां चला दी। हालांकि, गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के बाद टोल कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
Advertisement


