रोजाना मेल (अमृतसर) डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के मामले में सजा भुगत रहे पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की दरबार साहिब में हत्या की कोशिश करते हुए एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गनीमत रही कि बादल के सुरक्षा कर्मी की नजर उस व्यक्ति पर समय पर पड़ गई वरना सुखबीर सिंह बादल की हत्या भी की जा सकती थी। चलाई गई गोली गोल्डन टेंपल की दीवार में जाकर लगी। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को काबू कर लिया जिसके बाद सुखबीर सिंह बादल के आसपास कड़ा पहरा लगाते हुए सुरक्षा घेरा बना दिया। आरोपी दल खालसा का सदस्य बताया जा रहा है जिसे पुलिस हवाले कर दिया गया।
Advertisement




