रोजाना मेल (न्यूज़ डेस्क): पंजाब के फिरोजपुर के गांव निहाला लवेरा से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ नशा बेचने वालो ने उनका विरोध करने वालो की दुकान पर
ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा कर तोड़ दी। पीड़ितों की सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने रोज़ाना मेल से संपर्क किया।
जानकारी देते बूटा सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी निहारा लवेरा ने बताया कि वह गांव के रहने वाले जियूना पुत्र जयमल, साबा, बिल्ला और कुछ अन्य लोग गांव में स्मैक बेचते है जिनका उन्होंने नशा बेचने को लेकर विरोध किया था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में चोरी की रेत भर कर बीती रात उनकी दुकान तोड़ दी और उसमें पड़ा सामान भी चुरा लिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि इसी दुकान में बाढ़ की स्थिति में रेस्क्यू टीम के इलावा पुलिस कर्मी शरण लेते थे लेकिन पंजाब में इस समय नशे ख़िलाफ़ युद्ध चल रहा है लेकिन उसके बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद है। पीड़ित ने फिरोजपुर पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।


