रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 5 लोगों की मौत

हो गई। हादसा इतना भयानक था कि किसी का सिर फट गया तो किसी की गर्दन धड़ से अलग हो गई। देर रात 1 बजे 2 एंबुलेंस में शवों को सिविल अस्पताल लाया गया।
मृतकों में 2 नाबालिग लड़कियां और 3 युवक थे। मृतकों की पहचान सिमरन उर्फ सिम्मू निवासी अजीत नगर, सतपाल सिंह सूखा व वीरू निवासी कोठे खंजूरा (जगराओं) के रूप में हुई है। लड़कियों में एक मोगा और एक तलवंडी साबो (बठिंडा) की बताई जा रही है। सभी घर से शॉपिंग करने की बात कहकर निकले थे। जानकारी के मुताबिक वरना कार नंबर PB10DH-4619 साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल जा रही थी। ओवर स्पीड के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीच पलट गई और काफी दूर तक घसीटते चली गई। हादसे में पांचों शवों क्षत-विक्षत हो गए। किसी का हाथ शरीर से अलग हो गया तो किसी का पैर कट गया।


