रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के हिसार में एक ही दिन यानी शुक्रवार को पांच मौतें हो गई। तीन लोगों ने तो सड़क हादसे में जान गई जबकि एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया।
सड़क हादसा हिसार सिरसा रोड पर हुआ जिसमें बाइक सवार व्यक्ति अपनी पत्नी, आठ साल की बेटी और दस साल के बेटे के साथ जा रहा था कि ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों अपने रिश्तेदार के यहां से एक समारोह में शामिल होकर वापिस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान बबलू, उसकी बेटी चाहत और बेटे प्रिंस के रूप में हुई है। पत्नी दर्शनों देवी गंभीर रूप से घायल है। दूसरी तरफ हिसार के ही गांव मोठ में प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव खेतों में मिले जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक हरियाणा के जींद इलाके से है। मृतकों में प्रवेश (25) और रीना (21) के रूप में हुई है। दोनों परिवारों को पुलिस ने सूचना दे दी है। कल रात से ही उनके परिजन दोनों को ढूंढ रहे थे। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे।




