रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर जिले में मंगलवार देर शाम 5 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। कुछ समय बाद बच्चे की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बच्चे का शव हत्यारों ने श्मशानघाट में फेंक दिया। बच्चे के साथ कुकर्म का भी शक है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना के बाद हत्यारे को पुलिस ने ट्रेस किया। शहर के दीप नगर में रहने वाला एक बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान स्कूटी सवार व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर उसका अपहरण कर लिया। उधर, काफी देर तक जब घर नही पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
Advertisement





