रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब की हवाई कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने 2 जुलाई से आदमपुर (जालंधर) और मुंबई के बीच सीधी फ्लाइट शुरू कर दी। जब यह फ्लाइट पहली बार उड़ी, तो उसे उड़ाने वाले पायलट हरप्रीत सिंह भावुक हो गए।
हरप्रीत सिंह इसलिए इमोशनल हुए क्योंकि इस पहली उड़ान में उनके पिता सुरिंदर पाल सिंह भी उनके साथ उसी फ्लाइट में सफर कर रहे थे। फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले जब पायलट ने अनाउंसमेंट की, तो उन्होंने कहा, “सभी यात्रियों का स्वागत है। आज की उड़ान करीब 2 घंटे की होगी। आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि मेरे पिता भी इस फ्लाइट में मेरे साथ मौजूद हैं और अभी मेरे साथ खड़े हैं।” पायलट की यह बात सुनकर सभी यात्री तालियां बजाने लगे और उन्हें बधाई दी।

यह फ्लाइट रोजाना दोपहर करीब 3:50 बजे जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और शाम 6:30 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में मुंबई से यह फ्लाइट दोपहर 12.55 पर उड़ान भरने के बाद 3.15 आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।





