रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में दो विदेशी युवक-युवती स्टूडेंट का कार की छत पर अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सामने आया है। एक युवक कार चला रहा था और कुछ छात्र कार के अंदर बैठे थे। यह घटना थरीके से कीज होटल के पीछे वाली सड़क पर हुई।
दोनों स्टूडेंट कार की छत पर करीब एक किलोमीटर तक ऐसे ही हरकतें करते रहे। उनके पीछे चल रही कार में बैठे लोगों ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया। दोनों अफ्रीकी मूल के स्टूडेंट लग रहे हैं। सड़क से गुजर रहे लोग भी उन्हें देख रहे थे। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर विदेशी छात्र अक्सर इस तरह की गलत हरकतें करते हुए नजर आते हैं।
Advertisement


