रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पूर्व सीएम एवं और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ में सीएम वाले बयान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डॉ. नवजोत कौर का बयान केवल बकवास है। वो कहते हैं कि हमें चीफ मिनिस्टर बना दें तो हम राजनीति में एक्टिव होने को तैयार हैं। दोनों हसबैंड-वाइफ अनस्टेबल लगते हैं।
एक चैनल से बातचीत में कैप्टन ने कहा- ये लोग कुछ भी बोल जाते हैं। इनका कोई स्टैंड नहीं है। क्या इनके बगैर पंजाब नहीं चलता। कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि पार्टी ने कई काम मेरे साथ गलत किए थे, इसलिए ये कदम उठाया। हालांकि, मैं आज भी कांग्रेस को मिस करता हूं। भाजपा नेता ने इसी के साथ अरूसा आलम से दोस्ती पर भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यहां लोग कुछ से कुछ बना देते हैं। वो बोलते रहें, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। कैप्टन ने पंजाब के आगामी चुनाव पर बात करते हुए कहा कि अकाली दल से गठबंधन किए बिना पंजाब में बीजेपी का कोई वजूद नहीं। अकेले बीजेपी जीत ही नहीं सकती। कैप्टन ने कांग्रेस के 2027 चुनाव में कांग्रेस के भविष्य पर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस में इस वक्त 8-9 सीएम हैं। ये कांग्रेस को जीतने ही नहीं देंगे। मैं इनको आज से नहीं जानता। मेरे साथ इन लोगों ने काम किया है। मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि ये एक-दूसरे को खा जाएंगे।


