रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पूर्व मंत्री मोहिंद्र सिंह के.पी. के बेटे रिची के.पी. की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कपड़ा व्यापारी प्रिंस ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। पुलिस ने प्रिंस को दो दिन के रिमांड पर लिया है। हालांकि प्रिंस ने कोर्ट में जमानत याचिका भी लगा रखी थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया था।
13 सितंबर की रात पूर्व सांसद महिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिची की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। केपी की शिकायत पर अर्टिगा चालक प्रिंस समेत ग्रैंड विटारा कार चालक विशु पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। जिसके बाद प्रिंस लगातार पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। महिंदर केपी ने बयान में कहा था कि वे अपने बेटे के साथ अलग-अलग गाड़ियों में घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्रैंड विटारा और क्रेटा ने रिची की फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।


