रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार नई दिल्ली निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। स्व. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सेना की तोपगाड़ी पर लाया गया जहां भारत की तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी थी।
मनमोहन सिंह की बेटी ने अपने पिता को मुख्यग्नि दी। इस दौरान देश की राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार के साथ मिल कर दुख व्यक्त किया। मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पहनाई गई। उधर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए राजघाट पर जगह न देने पर पंजाब के सिख नेता भड़क गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिखों के साथ सौतेला व्यवहार किया। मनमोहन सिंह पहले सिख पीएम थे।




