रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में नाबालिग लड़की की मौत हो गई। सांस लेने में दिक्कत के चलते उसे सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अनाथ बच्चों के इस आश्रम में 2 महीने में ये दूसरी मौत है।
इससे पहले 21 नवंबर 2025 को बाथरूम में गिरने से एक 17 साल की लड़की की मौत हो गई थी। उसे बाथरूम में बेहोश पाए जाने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत करार दिया था। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले थे। एक साल पहले ही वह अनाथ आश्रम में आई थी।
Advertisement


