रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में फतेहगढ़ से पैसे देने बुलाई पादरी की पत्नी से पास्टर ने अपने साथियों समेत मिल कर गैंगरेप कर दिया। पास्टर ने पहले महिला के सिर पर हाथ रख कर उसे बेहोश किया और फिर जबरदस्ती एक एक करके शारीरिक संबंध बना फरार हो गया।
आरोपियों में फ़ारीस मसीह, परगट जोसफ, बलकार मसीह, माही मनचंदा और वीरवल निवासी जीसस विला, गार्डन कॉलोनी शामिल है जिनके खिलाफ थाना 6 मैक्स दर्ज कर लिया गया है। पास्टर की पत्नी ने बताया कि वह फतेहगढ़ में अपने परिवार के साथ रहती है। उसका पति खुद पादरी है। आरोप है कि पास्टर फेरिस मसीह उसका पहले से ही जानकार है। वह उसके साथ जालंधर में प्रचार कर चुकी है। फेरिस से उसने पैसे लेने थे जिसके चलते उसे जालंधर बुलाया गया। फेरिस ने आशीर्वाद देने के लिए उसके सिर पर हाथ रखा तो वह बेहोश हो गई। होश आई तो उसके दर्द हो रहा था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई तो पुलिस ने आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।




