रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जालंधर के छोटी बारादरी इलाके में गोल्डन स्टार सैलून के नाम पर चल रहे स्पा सेंटर में यह गैंगरेप हुआ। दुष्कर्म करने के आरोप सैलून मालिक और उसके दोस्तों पर लगे है जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरु कर दी है।
पीड़िता जलालाबाद की रहने वाली है जो तलाकशुदा है। पीड़िता ने कहा कि उसे एक सहेली के माध्यम से गोल्डन स्टार सैलून में जॉब मिली थी। उसका काम साफ सफाई का था। आरोप है कि बीती रात दस बजे जब सैलून खुला हुआ था तो सैलून मालिक दीपक अपने साथियों समेत आया और उसके साथ जबरदस्ती की। वह नशे में थे। सभी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकियां देकर भगा दिया। पीड़िता ने अगले दिन पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेने एफआईआर दर्ज कर ली। दीपक अपने दोस्तों समेत फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। बता दें कि जालंधर अभी 13 साल की बच्ची की हत्या के दुख से उभरा नहीं था कि ऐसी खबर ने फिर से शहर का सिर झुका दिया।


