रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में स्थित रामामंडी इलाके में गोल्डन स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा है। सरेआम चल रहे इस धंधे को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से आए भाई बहन ने इस धंधे के मालिक है जबकि आगे ए नाम के मैनेजर को सारी भागदौड़ थमा रखी है। आर और एस नाम के भाई बहन अकसर स्पा में आते रहते है। उधर समाज सेवक हरदीप सिंह बब्बू ने कहा कि उनके पास स्पा सेंटर के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे के सभी प्रूफ आ चुके हैं। जल्द ही इस संबंधी पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर स्पा सेंटर बंद करने की मांग की जाएगी। जल्द ही स्पा का स्टिंग ऑपरेशन भी सामने लाया जाएगा। इस संबंधी जब डीसीपी नरेश डोगरा से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Advertisement


