रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गत दिवस कोट राम दास नगर में पहली पत्नी और बच्चों से परेशान होकर गोली मार कर सुसाइड करने वाले सुखदेव सिंह की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई है। सुखदेव सिंह वीडियो में रोता हुआ नजर आया जिसने चार पर पिस्टल कनपटी पर रखी और पांचवीं बार खुद को गोली मार ली।
सुखदेव सिंह लीव इन रिलेशन में रह रहा था। उसके साथ रह रही महिला का कहना था कि सुखदेव की पत्नी और बच्चे उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे थे।
Advertisement




