रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गणतंत्र दिवस को लेकर चल रहे अलर्ट के बीच बीती रात नंदनपुर में गोलियां चल गई। यह गोलियां अज्ञात बदमाशों द्वारा चलाई गई जिसमें पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। थाना मकसूदां की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नंदनपुर के ही रहने वाले गुरविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार रात वह अपने डॉग को सैर करवा कर अभी घर के अन्दर पहुंचा ही था कि बाहर गोलियां चलने के आवाज सुनाई दी। उसने खिड़की से देखा तो कुछ युवक गाड़ी में आए थे और फायरिंग करके भाग गए। उसने कहा कि वह युवक उसके घर की तरफ गोलियां चला कर भागे हैं। आरोप है कि एक पक्ष से उसका तीन खेतों का विवाद चल रहा है। वह केस अदालत से जीतने के बाद भी दूसरा पक्ष विवाद कर रहा है और उन्होंने ही उसके घर बाहर फायरिंग की। सूचना मिलते ही डीएसपी करतारपुर हर थाना मकसूदां की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।




