रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस ने क्विक एक्शन लेते हुए पाकिस्तानी डॉन भट्टी की हवा निकाल दी है। पुलिस ने जालंधर में यूट्यूबर के घर हैंड ग्रेनेड से हमला करने वाले बदमाश को गोली मार दी है। आरोपी हरियाणा के यमुनानगर का है।
उसने यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला किया था। इसके बाद जालंधर पुलिस ने उसे यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उसे वेपन रिकवरी के लिए ले गई थी। यहां उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इसके चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश को गोली लगी। बदमाश हार्दिक (21) यमुनानगर के शादीपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी को पकड़ने के लिए रूरल जालंधर के सीआईए स्टाफ इंचार्ज पुष्प बाली ने मुख्य भूमिका निभाई। वह पहले भी कई ब्लाइंड केस ट्रेस कर चुके हैं।

Advertisement




