रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मनोरंज कालिया के घर हैंड ग्रेनेड से धमाका करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें ई रिक्शा चालक भी शामिल है। पुलिस ने ई रिक्शा चालक को देर रात ही काबू कर लिया था जो वेस्ट हल्के का रहने वाला है। बम फेंकने वाले आरोपी ने किराए पर ई रिक्शा लिया था। वहीं मुख्य आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से काबू कर लिया। आरोपी ने माना कि यह हमला उसने मुंबई में सिद्दीकी की हत्या करने में शामिल जीशान के कहने पर किया था। जीशान इस समय आईएसआई के सपंर्क में है। जल्द ही पुलिस इस मामले में प्रेस करके खुलासा कर सकती है।
Advertisement




