
हंसराज स्टेडियम में पहली बार आईपीएल की तरह बैडमिंटन के खिलाड़ियों की बोली लगा कर टूर्नामेंट करवाया गया। दस टीमों में से एचआरएस चैंपियन टीम ने बैडमिंटन लीग जीती।
दस टीमों में से एचआरएस चैंपियन और शटल शमशेर्स टीमें फाइनल में पहुंची जिसके बाद दोनों टीम में जोरदार मुकाबला हुआ और आखिरकार एचआरएस चैंपियन ने जीत हासिल की। एचआरएस चैंपियन की तरफ से सचिन गुप्ता, मनीष चोपड़ा, राजीव हांडा, अमित जुल्का, रूबल, संजीव, कपिल, विशाल सरबजीत और नवजोत शामिल थे जबकि टीम को खरीदने वाले कुश मालिक एचआरएस टीम के ऑनर थे।
Advertisement


