रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में थाना भार्गव कैंप में बीती देर रात हाईकोर्ट के वारंट ऑफिसर ने छापेमारी की। वारंट ऑफिसर की इस रेड दौरान थाना भार्गव कैंप में पिछले चार दिनों से अवैध कस्टडी में रखा बुजुर्ग मिला जिसे साथ लेकर टीम वापिस चंडीगढ़ लौट गई।
जानकारी अनुसार कुछ समय पहले मेजर कॉलोनी में महंतो के डेरे में गोल्ड की चोरी हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने तथा कथित चोर के पिता को चार दिन पहले हिरासत में ले लिया। हालांकि मामला चोरी का न होकर पैसों के लेनदेन का निकला लेकिन थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने उक्त बुजुर्ग को चार दिनों से अवैध कस्टडी में रखा हुआ था। इस मामले को लेकर बुजुर्ग के करीबी जानकर ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी जिसके बाद हाईकोर्ट की वारंट ऑफिसर टीम ने थाना भार्गव में कैंप में रेड करके बुजुर्ग को बरामद कर लिया। फिलहाल जालंधर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन वारंट ऑफिसर की टीम बुजुर्ग की स्टेटमेंट लेकर उसे भी अपने साथ ले गई है। सारी घटना की टीम ने वीडियो ग्राफी की है। इस रेड के बाद थाना भार्गव कैंप के एसएचओ मोहन सिंह पर बुरी तरह से गाज गिर सकती है।


