रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): श्मशान घाट में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के लिए आए लोगों पर मधु मक्खियों ने हमला कर दिया। मधु मक्खियों के हमले के बाद लोगों को शव वहीं छोड़ कर भागना पड़ा। मक्खियों ने 50 लोगों को डंक मार दिया जिसमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
यह घटना हरियाणा के नारनौल इलाके की है जहां महिला का शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाया गया था। मधु मक्खियों के हमले में बुजुर्गों को ज्यादा डंक मारे। बताया जा रहा है कि जैसे ही अंतिम संस्कार किया जाने लगा तो पेड़ पर लगे मधु मक्खियों के छत्ते से सैकड़ों मधु मक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया।
Advertisement




