रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मैरिटन
होटल में आपसी रंजिश के चलते पार्टनरों के बीच जमकर मारपीट हुई। होटल परिसर देखते ही देखते जंग के अखाड़े में बदल गया, जहां लात-घूंसे चले और एक पक्ष की पगड़ी तक उतर गई। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जालंधर में स्थित मैरिटन होटल उस समय चर्चा में आ गया जब इसके मालिकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, होटल के पार्टनरों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पार्टनर ने दूसरे पार्टनर को जमीन पर गिरा दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।
Advertisement


