रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शुक्रवार दोपहर मैरिटन होटल के 5% के हिस्सेदार यशपाल दुआ द्वारा खुद की मनमर्जी करने को लेकर हुई परमजीत सिंह मरवाहा के साथ हाथापाई को लेकर थाना रामामंडी में धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया गया है। मरवाहा ने मारपीट दौरान पगड़ी उछालने की शिकायत दी थी जिसको लेकर पुलिस ने गुलशन दुआ, यशपाल दुआ, शिवि दुआ, उमेश दुआ समेत उनके ड्राइवर और अज्ञात लोगों पर धारा 295 ए तहत केस दर्ज किया।
यह केस परमजीत सिंह मरवाहा के बयानों पर दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यशपाल दुआ होटल में पार्टनर के इलावा चीमा चौक पर दुआ सेनिटेशन का कारोबार भी करते हैं। बता दें कि शुक्रवार को होटल में भी दुआ पक्ष और मरवाहा पक्ष में विवाद हो गया था। आरोप थे कि दुआ पक्ष पांच प्रतिशत की हिस्सेदारी होने पर खुद की ज्यादा मनमर्जी करते थे और बाकी के पार्टनर्स की सुनते नहीं थे। इसको लेकर जब बात हुई तो यह बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और परमजीत सिंह मरवाहा की पगड़ी उछाल दी गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।


